फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Gupta: मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता हुए कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर बोले- अगले कुछ दिन के लिए...

Tue, 05 Jul 2022 07:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगलवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 13,086 नए कोरोना के संक्रमित मामले मिले हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,14,475 हो गई है।
विज्ञापन
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। फिल्ममेकर ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। ट्विटर पर उन्होंने अपने बेडरूम की तस्वीर भी शेयर की है जहां वो क्वारंटीन में रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

ट्वीट कर दी जानकारी
संजय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। अगले कुछ दिनों के लिए बेडरूम में रहने के लिए बाध्य हूं। ठीक महसूस कर रहा हूं। फिलहाल कोई लक्षण नहीं है। कंपनी देने के लिए किताबें और चाय है।' इस ट्वीट पर अपने एक दोस्त को जवाब देते हुए डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने COVID-19 के लिए बूस्टर शॉट लिया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय इन दिनों कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वह शूटआउट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'विस्फोटक' की भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख और फरदीन खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय के डायरेक्शन करियर की बात करें तो वह 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के लिए जाने जाते हैं। इरफान और ऐश्वर्या राय की फिलम जज्बा का निर्देशन भी उन्होंने किया है। इस फिल्म के डायलॉग काफी मशहूर हुए थे।
विज्ञापन

अब तक इतने आए मामले
मंगलवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 13,086 नए कोरोनावायरस संक्रमण मिले हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 1,14,475 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें