जानकारी के मुताबिक टूटू को कुछ दिनों पहले लक्षण और बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूटू को सोमवार से लगातार दो दिनों तक तेज बुखार आ रहा था। उन्होंने गले में खराश और खांसी की भी परेशानी के बाद तुरंत अपना आरटीपीसीआर (RTPCR) टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।
पति के संक्रमित होने के बाद पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी अपना टेस्ट कराया। हालांकि उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव आने बाद टूटू ने घर से ही अपना काम करना शुरू कर दिया है। साथ ही वह इन दिनों खूब आराम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते के मुकाबले अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में उनका टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आएगा।
वहीं, पति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही अभिनेत्री काफी सावधानी बरत रही है। पत्नी से दूर टूटू ने खुद को क्वॉरेंटीन कर रखा है। साथ ही पति का भरपूर ध्यान भी रख रही हैं। गौरतलब है कि टूटू शर्मा से पहले शाहरुख खान, कटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, निक्की तंबोली जैसे कई सितारे कोरोना की चपेट में हो चुके हैं।