फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में शामिल होंगी सानिया मिर्जा, जल्द पहुंचेंगी उदयपुर

Sat, 23 Sep 2023 02:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

परिणीति-राघव की शाही शादी में हर इंतजाम शाही है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हों, इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी के लिए उदयपुर में हैं। कल यानि 24 सितंबर को दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। उदयपुर के मशहूर होटल लीला पैलेस में दोनों की शादी हो रही है। राघव-परिणीति की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। राजनीति से लेकर बॉलीवुड के गलियारों के बीच ये शादी सुर्खियों में बनी हुई है। इनकी शादी में शामिल होने के लिए कई मेहमानों को उदयपुर हवाई अड्डे पर देखा गया। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, राजनेता संजय सिंह आदि पहले ही पहुंच चुके हैं। परिणीति और राघव की शादी में मेहमानों की सूची लेकर इंटरनेट पर पहले से ही बाजार गर्म है। 
विज्ञापन

Kriti Sanon: 'काम के प्रति उनके समर्पण की कोई सीमा नहीं', कृति सेनन की तारीफ में बोले जैकी भगनानी


अच्छी दोस्त हैं सानिया और परिणीति
खबर के मुताबिक, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा कल उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल हो सकती हैं। परिणीति और सानिया अच्छी दोस्त हैं। वर्ष 2019 में दोनों नेहा धूपिया के चैट शो में भी दिखाई दिए थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं करते हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। 
विज्ञापन

Varun Dhawan: कीर्ति सुरेश के साथ ऑटोरिक्शा की सवारी का आनंद उठाते नजर आए वरुण धवन, देखें वीडियो
विज्ञापन


सानिया के बेटे के साथ परिणीति ने साझा की थी तस्वीर 
परिणीति चोपड़ा कुछ वर्ष पहले सानिया मिर्जा के बेटे इजहान से मिलने के लिए दुबई गई थीं, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। परी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं अब खाला हूं!!!! इज्जू खाने योग्य है और मैं उसे खाना चाहती हूं, लेकिन अभी के लिए मैं उसे अपना हाथ खाने की इजाजत दे रही हूं @मिर्ज़ासानियार क्या मैं इस बच्चे को हमेशा के लिए रख सकती हूं।' 
Shahid Kapoor: 'ले गई ले गई' गाने में शाहिद के कारण परेशान हो गई थीं करिश्मा कपूर, एक्टर ने खुद किया खुलासा
 

परिणीति-राघव की शादी में हर इंतजाम शाही 
परिणीति-राघव की शाही शादी में हर इंतजाम शाही है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हों, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोटो-वीडियो लीक होने से बचाने के लिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के मोबाइल फोन अंदर जाने और बाहर आने, दोनों वक्त जांचे जाएंगे। होटल में प्रवेश के समय मेहमानों के मोबाइल कैमरे पर एक नीले रंग का टेप चिपकाया जाएगा। यह टेप लगने के बाद कोई भी शादी समारोह के दौरान कोई वीडियो-फोटोग्राफी नहीं कर पाएगा।
Priya Bhavani: 'मां को कैंसर है...' ये बताते हुए भावुक हुईं साउथ अभिनेत्री, कहा- डॉक्टरों पर भरोसा करना जरूरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें