फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा को उनकी फिल्मों पर कटाक्ष करने वालों पर कई दफा भड़कते देखा जा चुका है। अब इस सूची में अभिनेता आदिल हुसैन का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबीर सिंह' में कॉलेज डीन की भूमिका निभाई थी। बीते दिन आदिल ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें 'कबीर सिंह' करने का पछतावा है। अभिनेता का यही बयान निर्देशक को रास नहीं आया है और उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर जबरदस्त पलटवार किया है।