फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े केस में आया बड़ा अपडेट, अब नए अधिकारी करेंगे विशेष जांच दल का नेतृत्व

Sat, 20 Apr 2024 12:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

समीर वानखेड़े के खिलाफ एनसीबी की विशेष जांच टीम (एसईटी) का नेतृत्व करने वाले अधिकारी को स्थानांतरित कर दिया गया है। अब आईपीएस नीरज कुमार गुप्ता को ज्ञानेश्वर सिंह की जगह नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन महीने का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
समीर वानखेड़े - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीर वानखेड़े केस में एक नया अपडेट आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने विशेष जांच दल (एसईटी) का नेतृत्व कर रहे अधिकारी को हटा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एनसीबी के उप महानिदेशक (डीडीजी) ज्ञानेश्वर सिंह को मुख्य सतर्कता (सीवीओ) के पद से स्थानांतरित कर दिया गया। इससे एक दिन पहले एनसीबी डीडीजी (उड़ीसा कैडर पुलिस अधिकारी) संजय कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। दोनों अधिकारियों ने ड्रग मामले में आर्यन को क्लीन चिट दी थी।
विज्ञापन

Salman Khan: फायरिंग केस के बाद दुबई में बेली डांस का मजा लेते दिखे भाईजान, फैंस बोले- शेर वापस आ गया

नीरज कुमार गुप्ता लेंगे जगह
एनसीबी के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार ज्ञानेश्वर सिंह लापरवाही और कदाचार की शिकायतों  के बाद हटाया गया है। वहीं, आईपीएस नीरज कुमार गुप्ता को अब इस टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्हें तीन महीने के लिए इस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan 2: 'बजरंगी भाईजान 2' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तैयार लेकिन यहां फंस रहा पेंच

रिपोर्ट पर वानेखड़े के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर
ज्ञानेश्वर सिंह ने समीर वानखेड़े के खिलाफ एनसीबी की विशेष जांच टीम (एसईटी) का  नेतृत्व किया था, जिन पर आर्यन को फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था। एसईटी की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने वानखेड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सिंह ने पिछले साल एनसीबी के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान को 3000 पन्नों की आंतरिक सतर्कता रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें वानखेड़े के नेतृत्व में ड्रग्स-ऑन-क्रूज जांच में कई अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। साथ ही, इस रिपोर्ट में कई एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई थी।
Imran Khan: फिल्मों में कब वापसी करेंगे इमरान खान? अभिनेता ने खुद दिया जवाब, करियर के बारे में कह दी बड़ी बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें