फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Bahadur: सैम बहादुर का नया गाना 'बढ़ते चलो' रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा यह देशभक्ति गीत

Mon, 13 Nov 2023 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। वहीं, अब फिल्म का गाना भी दर्शकों का मन मोह रहा है। फिल्म का गाना 'बढ़ते चलो' रिलीज हो चुका है और इस दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है।
विज्ञापन
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल अभिनीत आगामी बायोपिक 'सैम बहादुर' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मूवी में अभिनेता महान फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। वहीं, अब फिल्म का गाना भी दर्शकों का मन मोह रहा है। फिल्म का गाना 'बढ़ते चलो' रिलीज हो चुका है और इस दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है।
विज्ञापन


सैम बहादुर का नया गाना रिलीज
'सैम बहादुर' के इस नए गाने के बोल रुकना नहीं, झुकना नहीं...से शुरू होता है। गाने के एक-एक बोल दर्शकों के दिल को छू ले रहा है और उनमें देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दे रहा है। ये गाना सैनिकों और देशवासियों के दिल में जुनून भरने वाला है। गाने के रिलीज होने के बाद से ही इस फैंस की खूब सराहना मिल रही है। फैंस विक्की कौशल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

Kaala Paani 2: 'काला पानी' के निर्माताओं ने की दूसरे सीजन की घोषणा, जानें कब रिलीज होगी सर्वाइवल ड्रामा सीरीज
विज्ञापन



फैंस कर रहे हैं गाने की प्रशंसा
नए गाने के रिलीज होने से फैंस में प्रशंसा की जबर्दस्त लहर दौड़ पड़ी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्या गीत है। विक्की काफी अच्छे लग रहे है।' दूसरे यूजर ने कहा, “इस गाने का सबसे अच्छा हिस्सा भारतीय सेना में विभिन्न रेजिमेंटों का युद्ध है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “बहुत लंबे समय के बाद बॉलीवुड ने एक गाना बनाया है, जो बिल्कुल अलग तरह से हिट हो रहा है! पूरी तरह से देशभक्ति से ओत-प्रोत।” एक और यूजर ने कहा, "इस गाने ने मुझे मेरे बचपन की याद दिला दी, जब मैं अपने पिता को पुरानी सेना की वर्दी में देखा करता था।"
विज्ञापन


Tiger 3 Box Office Collection Day 2: ओपनिंग डे पर टॉप 5 से चूकी टाइगर 3, सोमवार की एडवांस बुकिंग का है ये हाल


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'सैम बहादुर' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' के साथ होगी। यह फिल्म रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स द्वारा निर्मित है और मेघना गुलजार, गुलजार, भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव द्वारा सह-लिखित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें