सलमान ने कहा अपने भाई का बर्थड़े है
सलमान खान ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘आज अपने भाई का बर्थड़े है, हैप्पी बर्थड़े मेरे भाई, शाहरुख खान’। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद जब शाहरुख खान और उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो उस दौरान सलमान खान उन्हें सपोर्ट देने के लिए उनके घर पहुंचे थे। शाहरुख खान के घर पर सलमान खान को स्पॉट किया गया था। आर्यन खान 28 दिनों तक हिरासत में रहने के बाद अब घर लौट आए हैं।
सलमान खान, शाहरुख खान, पूजा भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के समर्थन में उतरें थे सितारे
जब आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में ऑर्थर रोड जेल में बंद थे उस दौरान शाहरुख खान और गौरी के लिए एक-एक पल काटना काफी मुश्किल था। शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन को जेल से निकालने की हर मुमकिन कोशिश की। इस दौरान सितारों का शाहरुख खान को पूरा समर्थन मिला। आर्यन खान को जमानत मिल चुकी है। आर्यन खान ने न सिर्फ शाहरुख खान के साथ उनका जन्मदिन मनाया बल्कि वो दिवाली भी अपने परिवार के साथ दिवाली भी मना पाएंगे।
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram: @deepikapadukone
दीपिका के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर
शाहरुख खान के आगामी फिल्मों की बात करें तो जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। शाहरुख खान ने आर्यन खान के ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा पकड़े जाने के बाद से शूटिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया था। अब खबर है कि वो जल्द ही अपनी फिल्म कि शूटिंग के लिए रवाना होंगे।