फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने बना दिया फैंस का दिन, फंकी लुक में दी प्यारी सी मुस्कान

Fri, 23 Feb 2024 11:28 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान इस नए एयरपोर्ट लुक में कुछ हटकर दिखे। सुबह जब वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, तो उनका यह लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। वहीं, सलमान के चेहरे पर दिखी प्यारी सी मुस्कान ने तो कमाल ही कर दिया
विज्ञापन
salman khan - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बाॅलीवुड के दबंग खान यूं तो हर बार स्टाइल में ही दिखते हैं, लेकिन उनके इस लेटेस्ट स्टाइल का तो कुछ जवाब ही नहीं है! सलमान इस नए एयरपोर्ट लुक में कुछ खास नजर आए। सुबह जब वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, तो उनका ये लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। वहीं, सलमान ने भी एक प्यारी सी मुस्कान के साथ देखकर सबका दिन बना दिया।

कमाल की दिखी विंटेज टोपी 
अब ऐसा हो सकता है कि जहां सलमान हों, वहां शेरा ना हो, नहीं ना! तो सलमान के बाॅडीगार्ड शेरा खान भी उनके साथ नजर आए। सलमान का ये फंकी एयरपोर्ट वाकई कुछ अलग दिखा। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि वह स्टाइलिश लुक में एक ड्रेपर की तरह दिखे। नीले रंग की टी शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक रंग की जाकेट पहनी थी। उनकी पैंट भी कम स्टाइलिश नजर नहीं आई! उनकी पैंट की जेबों पर पर ब्राउन कलर के पैचेज थे। उनके लुक को बेहतरीन दिखाया उनकी विंटेज कैप और काले रंग के जूतों ने। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Tanishaa Mukerji: तनीषा ने शादी की योजना का किया खुलासा, बोलीं- 'साथ जीने के लिए एक खास शख्स की चाहत होती है'
विज्ञापन



नहीं करते फैंस को नजरअंदाज
कार से उतरते ही सलमान कुछ ऐसे हंसे कि उनका चेहरा देखते रह जाओ। ऐसा लगा जैसे शायद शेरा और सलमान के बीच कोई बात हुई और वह हंस पड़े। एयरपोर्ट में अंदर जाने से पहले उनकी मुलाकात बाबा सिद्दिकी से हो गई और इसके बाद ही वह अंदर गए। वैसे, सलमान ज्यादातर मौकों पर खुश ही नजर आते हैं चाहे वह घर में हों या घर के बाहर। फैंस कहीं दिख जाएं, तो उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करते। अपने व्यवहार से सलमान बाॅलीवुड ही नहीं, फैंस के दिलों पर भी राज करते हैं। 

यह भी पढ़ें:  WPL 2024: डब्ल्यूपीएल में शाहरुख के साथ बाइक स्टंट करते नजर आएंगे शाहिद, बढ़ाएंगे महिला क्रिकेटर्स का उत्साह


अगले साल होगी ‘शेर खान’ की शूटिंग
सलमान यह नया फंकी लुक अपनाकर एयरपोर्ट तो पहुंचे, लेकिन वे कहां जा रहे थे, इसका कुछ पता नहीं चल पाया। उनके साथ जहां बाॅडीगार्ड शेरा था, वहीं कई सारे उनके स्टाफ के सदस्य भी थे। लेकिन इस मौके पर सबसे ध्यान आकर्षित करने वाली उनकी लाजवाब स्माइल थी। वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘शेर खान’ के बारे में हाल ही में उनके भाई सोहेल खान ने खबर दी है कि वह इसका निर्देशन कर रहे हैं और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू किए जाने की प्लानिंग है। इसके अलावा, सलमान ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में भी नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें