सलमान खान का गुस्सा इन दिनों 'बिग बॉस 17' में साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन अब उनका यह गुस्से वाला रूप सोहेल खान की जन्मदिन पार्टी में भी देखा गया। दरअसल, सलमान खान को अपने परिवार के सदस्यों के साथ 19 दिसंबर को भाई सोहेल का 53वां जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था। पार्टी के बाद सलमान को अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया था, जहां वे पैपराजी पर अपना आपा खो बैठे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
खान परिवार की खास पार्टी
19 दिसंबर को सोहेल खान के लिए एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया, जो एक पारिवारिक समारोह था। सलमान के अलावा समारोह में पूरे खान परिवार ने भी भाग लिया, जिसमें सलीम खान, हेलेन, सलमा खान, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री और उनकी बेटी अलीजेह अग्निहोत्री और करीबी दोस्त शामिल थे। Dunki: किंग खान के लिए दुबई इवेंट बना एतिहासिक, ड्रोन शो में शाहरुख के सिग्नेचर पोज से जगमगा उठा आसमान
गुस्से में दिखे सलमान
पार्टी के बाद सलमान खान को अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया। कई फोटोग्राफर तस्वीरें खींचने के लिए उनकी कार के पास आ गए। इस पर सलमान भड़क गए। परेशान दिख रहे सलमान ने अपनी कार में बैठने से पहले पैपराजी से कहा कि पीछे हटो सब। इसके बाद अभिनेता गुस्से में पैपराजी की ओर देखते हुए अपनी कार में बैठ गए। Salaar: रात एक बजे और सवेरे चार बजे से चलेंगे 'सालार' के शो, तेलंगाना सरकार ने दी इजाजत