सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना ने कहा था मेरे नाम का टैटू बनवाओ
करिश्मा और करीना कपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में आने वाली हैं। इस शो के दौरान करीना कपूर ने बताया, 'मैंने ही बोला था टैटू करने को, अगर तुम मुझसे प्यार करते हो, तुम्हें मेरा नाम लिखवाना होगा'। सैफ हाल ही में अपने इसी टैटू को लेकर चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने करीना के नाम का टैटू बदलवा कर कुछ नया टैटू बना लिया था। इस कारण दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर चर्चा होने लगी थी। हालांकि, बाद में ये सैफ हो गया था कि उनके हाथों पर किसी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा टैटू बनना है।
Box Office Collection: दूसरे रविवार को आरआरआर की चौथाई भी नहीं रही देवरा की कमाई, ‘स्त्री‘ कुछ भी कर सकती है
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
फिर बनवा लिया करीना के नाम का टैटू
सैफ को बीते कुछ दिन पहले फिर करीना के नाम के टैटू के साथ देखा गया था। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में करीना और करिश्मा को काफी मस्ती करते हुए देखा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। इससे पहले करीना को हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर' में देखा गया था।
Amar Kaushik: दर्शकों को कब जानने को मिलेगा श्रद्धा के किरदार का नाम? स्त्री 2 के निर्देशक ने कर दिया खुलासा
सैफ अली खान रेस 4 का हिस्सा
सैफ अली खान फिल्म रेस 4 का हिस्सा होने वाले हैं। अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन और कहानी के लिए जानी जाने वाली इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2008 की फिल्म 'रेस' से हुई थी, जिसमें सैफ अली खान और अक्षय खन्ना प्रतिद्वंद्वी भाइयों की भूमिका में थे। फिल्म में बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ भी थीं।