सैफ अली खान ने पूरी की आदिपुरुष की शूटिंग
- फोटो : ट्विटर
फिल्म निर्देशक ओम राउत इस बार हॉलीवुड फिल्मों ‘अवतार’ और ‘स्टार वार्स’ जैसी फिल्मों के वीएफएक्स तकनीशियनों को इस फिल्म में ला रहे हैं। ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तानाजी’ पिछले साल की हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया गया है। 'आदिपुरुष' का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज कर रही है।