फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sada Pyaar Tut Gaya Song: 'द बकिंघम मर्डर्स' का पहला गाना 'साडा प्यार टूट गया' रिलीज, दर्द में डूबी दिखीं बेबो

Thu, 29 Aug 2024 05:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर की अगली थ्रिलर 'द बकिंघम मर्डर्स' का पहला गाना 'साडा प्यार टूट गया' रिलीज हो गया है। गाना, फिल्म की कहानी की झलक देता है। साथ ही बेबो के किरदार के जीवन में मची उथल-पुथल को दर्शाता है।  
विज्ञापन
साडा प्यार टूट गया गाना रिलीज - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर की अगली थ्रिलर 'द बकिंघम मर्डर्स' की दूसरी झलक सामने आ गई है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला गाना 'साडा प्यार टूट गया' रिलीज हो गया है। गाना, फिल्म की भावनात्मक उथल-पुथल और जटिल कहानी की ओर इशारा करता है। गाने के बोल दिल टूटने की अनकही दास्तां बयां करते हैं। रिलीज के साथ ही लोग इसे यूट्यूब पर काफी प्यार दे रहे हैं। 

दर्द में दिखीं करीना कपूर 

'साडा प्यार टूट गया' गाने में करीना को कहानी के अलग-अलग समय सीमा में दिखाया गया है और उनके अलग-अलग मूड को उजागर किया गया है। यह उस उथल-पुथल का संकेत देता है जिससे वह गुजर रही हैं। इसके एक सीन में उन्हें रात के अंधेरे में अपने जोर से चीखते हुए दिखाया गया है। एक अन्य में वह अपना मूड फ्रेश करने के लिए जॉगिंग करती दिख रही हैं। एक अन्य सीन में वह अपने दोस्तों के साथ क्लब में ड्रिंक का आनंद लेती और डांस करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


Apna Adda 19: टिप्स ने संजीव से किया बढ़िया रोल देने का वादा, हिस्से में आई इश्क विश्क के सितारों की ट्रेनिंग

'साडा प्यार टूट गया' गाने का निर्माण

डिस्को ट्रैक के साथ यह गाना उनके किरदार की उथल-पुथल को दर्शाता है। वह एक जासूस के रूप में अपनी भूमिका के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हुई डी-ग्लैम लुक में नजर आ रही हैं। गाने को विक्की मार्ले ने गाया और संगीतबद्ध किया है, जबकि बल्ली सागू ने गाने को अपनी आवाज दी है, जो बॉलीवुड में उनकी बड़ी वापसी का प्रतीक है। गाने के बोल देवशी खंडूरी ने लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Amitabh Bachchan: एक कमरे में सात लोगों के साथ रहते थे बिग बी, 'केबीसी 16' में अपनी सैलरी का भी किया खुलासा

'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज 

'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन हैं। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इसकी कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। 'द बकिंघम मर्डर्स' का निर्माण महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें