सबा अली खान
- फोटो : instagram
सबा अली खान खुद की कम और परिवार की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर ज्यादा शेयर करती हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पिता की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ दिखाई दे रहे थे। इस फोटो में सबा अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी, नेहरू के बगल में बैठे हुए थे। यह उनकी जवानी की फोटोग्राफ थी, जिसमें आस-पास अन्य लोग भी मौजूद थे।