रोहित बल की स्वास्थ्य के बारे में सामने आई खबर ने इंडस्ट्री और उनके शुभचिंतकों को चिंतित कर दिया है, कई लोग उनके स्वास्थ्य पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दरअसल, बी-टाउन के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का स्वास्थ्य बहुत खराब है। कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फैशन डिजाइनर रोहित बल कथित तौर पर एनसीआर के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। इस खबर ने मशहूर फैशन डिजाइनर के दोस्तों और शुभचिंतकों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन
रोहित बल की हालत नाजुक
मुगल फैशन को बढ़ावा देने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बन की हालत काफी गंभीर है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत इतनी खराब है कि रोहित को एनसीआर के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें, पिछले काफी दिनों से रोहित अपनी सेहत के कारण सुर्खियों में हैं। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Animal Sequel: क्या बनेगा रणबीर की 'एनिमल' का सीक्वल? फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं के बयान ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
13 साल पहले पड़ा था दिल का दौरा
फैशन डिजाइनर इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। इस समय वह स्वास्थ्य में गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रोहित बल की स्वास्थ्य के बारे में सामने आई खबर ने इंडस्ट्री और उनके शुभचिंतकों को चिंतित कर दिया है, कई लोग उनके स्वास्थ्य पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, लगभग 13 साल पहले 2010 में रोहित को दिल का दौरा पड़ा था, जो काफी गंभीर था।
शराब के आदि रहे रोहित बल
62 साल के रोहित बल कथित तौर पर शराब के आदि हैं। इसकी वजह से उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। उनकी हालत ऐसी थी कि वह अक्सर अस्पतालों में आते-जाते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में रोहित को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उस समय उनसे मिलने के लिए अर्जुन रामपाल पहुंचे थे। रोहित बल ने लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और मॉस्को सहित दुनिया के कई बड़े शहरों में फैशन शो किए हैं।
Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो वायरल होने पर कैसा था रश्मिका मंदाना का रिएक्शन? अभिनेत्री ने खुलकर की बात