फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Bal: रोहित बल की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे फैशन डिजाइनर

Mon, 27 Nov 2023 09:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित बल की स्वास्थ्य के बारे में सामने आई खबर ने इंडस्ट्री और उनके शुभचिंतकों को चिंतित कर दिया है, कई लोग उनके स्वास्थ्य पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित बल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दरअसल, बी-टाउन के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का स्वास्थ्य बहुत खराब है। कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फैशन डिजाइनर रोहित बल कथित तौर पर एनसीआर के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। इस खबर ने मशहूर फैशन डिजाइनर के दोस्तों और शुभचिंतकों को परेशान कर दिया है। 

विज्ञापन

रोहित बल की हालत नाजुक
मुगल फैशन को बढ़ावा देने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बन की हालत काफी गंभीर है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत इतनी खराब है कि रोहित को एनसीआर के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें, पिछले काफी दिनों से रोहित अपनी सेहत के कारण सुर्खियों में हैं। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Animal Sequel: क्या बनेगा रणबीर की 'एनिमल' का सीक्वल? फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं के बयान ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन


13 साल पहले पड़ा था दिल का दौरा
फैशन डिजाइनर इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। इस समय वह स्वास्थ्य में गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रोहित बल की स्वास्थ्य के बारे में सामने आई खबर ने इंडस्ट्री और उनके शुभचिंतकों को चिंतित कर दिया है, कई लोग उनके स्वास्थ्य पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।  बता दें, लगभग 13 साल पहले 2010 में रोहित को  दिल का दौरा पड़ा था, जो काफी गंभीर था। 
विज्ञापन

Ranveer Singh: 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में रणवीर को किया जाएगा सम्मानित, इस दिन शुरू होगा महोत्सव

शराब के आदि रहे रोहित बल
62 साल के रोहित बल कथित तौर पर शराब के आदि हैं। इसकी वजह से उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। उनकी हालत ऐसी थी कि वह अक्सर अस्पतालों में आते-जाते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में रोहित को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उस समय उनसे मिलने के लिए अर्जुन रामपाल पहुंचे थे। रोहित बल ने लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और मॉस्को सहित दुनिया के कई बड़े शहरों में फैशन शो किए हैं।  
Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो वायरल होने पर कैसा था रश्मिका मंदाना का रिएक्शन? अभिनेत्री ने खुलकर की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें