फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से रणवीर सिंह की वायरल हुई तस्वीर, डैशिंग अंदाज में नजर आए अभिनेता

Sat, 04 Mar 2023 07:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर फिल्म के आखिरी सीक्वल की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल बॉलीवुड निर्देशक कई हिट जोड़ियों को स्क्रीन पर दर्शकों के लिए लेकर आने वाला है। इसी श्रेणी में बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर भी अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के जरिए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी के साथ एक बार फिर एक्सपेरिमेंट करने वाले हैं। इस फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। हाल ही में, शूटिंग सेट से रणवीर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

विज्ञापन

Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह का वायरल हुआ लुक
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर फिल्म के आखिरी सीक्वल की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता रणवीर ब्लैक एंड व्हाइट विंटर जैकेट में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City (@htcity)

 



 

Ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया का वीडियो आया था नजर
इससे पहले आलिया की भी एक तस्वीर शूटिंग सेट से वायरल हुई थी, जिसमें आलिया गुलमर्ग में गाने की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वह कार में बैठे रेड आउटफिट में दिखाई दे रही थीं। वीडियो में आलिया फैंस के साथ सेल्फी लेते भी नजर आ रही थीं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। 

Bhojpuri: कभी दोस्त थे भोजपुरी इंडस्ट्री के ये सितारे, आज एक-दूसरे को मानते हैं जानी दुश्मन

विज्ञापन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में आलिया एक बंगाली लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में  जया बच्चन रणवीर की दादी की भूमिका में दिखाई देंगी। इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं जो एक-दूसरे के प्रेमी रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘गली बॉय’ की सफलता के बाद आलिया और रणवीर इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म  28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें