बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। रणबीर अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ मिलकर फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में, फिल्म की कास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची, जहां वह खूब मस्ती करते नजर आए। इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस वीडियो में रणबीर आज के युवाओं को हार्टब्रेक से निपटने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। अभिनेता ने कहा, 'जब लड़के का दिल टूटता है, उनका तोंद निकलता है, वह दाढ़ी बढ़ा लेते हैं, लेकिन जब लड़की का दिल टूटता है, एक बार उनका अपर लिप और आइब्रो सेट हो जाए तो बहुत जल्दी कोई और सेट हो जाएगा।'
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने रणबीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर को नहीं जाना चाहिए था कपिल शो में।' दूसरे यूजर ने कहा, 'सबको अपने जैसा समझ लिया इसने।' वहीं कई यूजर्स ने रणबीर का नाम कटरीना कैफ से जोड़ते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया। आपको बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने बताया अपनी सेहत का हाल, बोलीं- बड़े हार्ट अटैक से जूझना रहा मुश्किल