इस रेट लिस्ट को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा था- सोचा, आपको चेतावनी दे दूं। इस पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि तुम लोगों को ज्ञान केवल सनातनी पर्वो पर ही होता है क्या? ईद या मैरी क्रिसमस या न्यू ईयर पर मुंह में दही जमा लेते हो! इसका रितेश ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया।
उनकी इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियां आ रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले रितेश देशमुख का कहना था कि टिकटॉक एप बैन हुआ तो उन्हें अस्थाई रूप से बेरोजगार जैसे महसूस होने लगा था। पर फिर इंस्टाग्राम रील्स ने उन्हें सहारा दे दिया।