फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Case: आर्यन खान की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 30 अक्तूबर तक जेल में ही रहना होगा

Thu, 21 Oct 2021 05:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बुधवार को विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन समेत बाकी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकीलों ने तुरंत बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे दी।
विज्ञापन
Aryan KHan - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 26 अक्तूबर, मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस बीच आर्यन की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में NCB ने तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


बुधवार को विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन समेत बाकी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकीलों ने तुरंत बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे दी।





आर्यन के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ
आर्यन के पास से कुछ भी बरामद नहीं किया गया है लेकिन उसके दोस्त के पास से ड्रग्स मिले हैं। ऐसे में एनसीबी को शक है कि आर्यन ड्रग रैकेट का हिस्सा हो सकता है। आर्यन की चैट से एनसीबी को काफी कुछ जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


वॉट्सऐप चैट्स के कारण आर्यन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं
आर्यन की बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस के साथ भी चैट सामने आई है। इस चैट में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। कोर्ट में बहस के दौरान एनसीबी की टीम ने आरोपियों के जो चैट्स अदालत को सौंपे हैं उनमें आर्यन के साथ इस एक्ट्रेस के साथ चैट भी शामिल है। आर्यन के खिलाफ अभी तक NCB की सभी दलीलें मुख्य रूप से वॉट्सऐप चैट पर आधारित हैं। 
 

विज्ञापन

जज ने 14 अक्तूबर को सुरक्षित रखा था फैसला
आर्यन खान की जमानत याचिका पर मुंबई सत्र अदालत के जज वीवी पाटिल ने 14 अक्तूबर को सुनवाई की थी। इसके बाद उन्होंने 20 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रख लिया था। उस दौरान आर्यन खान के वकील अमित देसाई ने उसकी गिरफ्तारी को बेबुनियाद बताया था।

आर्यन खान फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में है। बेटे से मुलाकात के लिए शाहरुख खान गुरुवार की सुबह आर्थर रोड जेल पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 15 मिनट अपने बेटे से बात की। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें