बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के जीवन में भारी बदलाव आए हैं। अभिनेता की मौत के मामले में ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। इस वजह से रिया को सोशल मीडिया पर भी कई ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है, जिसमें अभिनेत्री को डायन, कातिल और जादूगरनी जैसे नाम दिए गए थे। रिया ने अब इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।
SSR की मौत के बाद ट्रोल्स के 'विच-हंट' कहे जाने पर रिया ने तोड़ी चुप्पी
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में रिया ने ट्रोल्स द्वारा इन नामों से बुलाए जाने पर अपनी राय दी है और कहा, 'जब आपको चुडैल, विषकन्या, कातिल, ड्रग पेडलर जैसे नामों से बुलाया जाता है, तो आपके पास उस व्यक्ति को जाने देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। अगर लोग सोचते हैं कि वह एक चुड़ैल या ड्रग पेडलर है तो एक समय के बाद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि किसी के भी कहने से हम वो बन नहीं जाते हैं।'
अभिनेत्री ने ट्रोल्स को भी दिया करारा जवाब
रिया ने आगे कहा, 'अगर आपको लगता है कि मैं एक चुड़ैल हूं, तो हां मैं हूं। अगर आपको लगता है कि मैं बेवकूफ हूं तो शायद मैं बेवकूफ हूं। इस बात से आगे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे इसकी परवाह नहीं है कि कोई आपके बारे में क्या सोचता है। मुझे लगता है कि जिस दिन आपको इन बातों से फर्क पड़ना बंद हो जाता है। बस उसी दिन से आपको ट्रोल्स की बातों से फर्क पड़ना बंद हो जाता है।'
Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने 'एलसीयू' पर की खुलकर बात, नए किरदारों पर दिया यह अपडेट
बॉलीवुड में वापसी की है उम्मीद
वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती हाल ही में रोडीज सीजन 19 में नजर आई थीं। अभिनेत्री के गेम ने उनके प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया था। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। अब उम्मीद है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करेंगी।