राजकुमार राव और श्रुति हसन की आने वाली फिल्म 'बहन होगी तेरी' ने अपने टाइटल से ही दर्शकों को काफी उत्साहित कर रखा है। वहीं फिल्म के गाने और ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को देखने का इंतजार और बढ़ गया है लेकिन हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है इस फिल्म का इंतजार अब और बढ़ गया है।
इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया दिया गया है। ये फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब बताया जा रहा है फिल्म 9 जून को रिलीज की जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरीए इस बात की जानकारी दी है। ये फिल्म एर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 'बहन होगी तेरी' को अजय पन्नालाल ने डायरेक्ट किया है।
#BehenHogiTeri, starring Rajkummar Rao and Shruti Haasan, will now release on 9 June instead of 2 June 2017.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 23, 2017
इस फिल्म में राजकुमार और श्रुति के अलावा गौतम गुलाटी, गुलशन ग्रोवर और रंजीत मुख्य भूमिका में है।इससे पहले ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' और 'वंडर वुमेन' के साथ क्लैश होने वाली थी साथ ही इस दिन हुमा कुरैशी की हॉरर फिल्म 'दोबारा' भी रिलीज होने वाली है।