फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Netflix Released: सस्पेंस-कॉमेडी से भरा है जुलाई का महीना, नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Sat, 02 Jul 2022 05:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जुलाई नेटफ्लिक्स सीरीज और फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हमेशा दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखा जाता है। आए दिन तमाम प्लेटफॉर्म्स पर मजेदार वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं और जुलाई के महीने में भी ऐसा होता हुआ नजर आएगा। जुलाई का महीना शुरू हो चुका है और इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा है। इस महीने नेटफ्लिक्स पर कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें साउथ की शानदार फिल्म 'मेजर' तक शामिल है। आइए आपको बिना देर किए इस महीने के शुरू के 15 दिनों में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली फिल्में और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 वॉल्यूम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
1 जुलाई
महीने के पहले दिन ही नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। इस दिन अग्रेंजी सीरीज के साथ-साथ तेलुगू फिल्म भी रिलीज हो रही है। 1 जुलाई को ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 वॉल्यूम 2’ का चौथा सीजन स्ट्रीम होगा। इसके अलावा, इस दिन क्या खास है नीचे टेबल में देखिए।
 
सीरीज/फिल्म  नाम
 सीरीज  स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 वॉल्यूम 2
फिल्म  माइनॉरिटी रिपोर्ट
विज्ञापन

3 of 8
मेजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
3 जुलाई
इस दिन एक साथ नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स के लिए दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। मजेदार बात ये है कि इसमें एक हिंदी फिल्म है और दूसरी साउथ फिल्म है। इस दिन 'मेजर' ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है, जिसे सिनेमाघरों ने दर्शकों ने खूब  पसंद किया। वहीं, 'ऑपरेशन रोमियो' भी स्ट्रीम होगी।

4 of 8
control z - फोटो : सोशल मीडिया
6 जुलाई
मनोरंजन का तड़का 6 जुलाई को भी खत्म नहीं होगा। इस दिन दो सीरीज एक साथ आने वाली हैं। स्पेनिश सीरीज 'कंट्रोल जी' (Control Z) का तीसरा सीजन रिलीज होगा। माना जा रहा है कि यह इस सीरीज का आखिरी सीजन होगा। इसके अलावा 'किंग ऑफ स्टोंक्स' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 8
रणवीर सिंह और बियर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया
8 जुलाई
नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन का तड़का इस दिन भी लगेगा। 8 जुलाई को बेयर ग्रिल्स का सुपरहिट एडवेंचर शो का नया एपिसोड स्ट्रीम होगा और इस बार बेयर ग्रिल्स के साथ खतरों का सामना रणवीर सिंह करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो देखने के बाद फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, सीरीज 'बू-बिच' भी रिलीज होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
हुड़दंग - फोटो : social media
10 जुलाई
नुसरत भरूचा और सनी कौशल स्टारर फिल्म  'हुड़दंग' भी ओटीटी पर इसी महीने आ रही है। फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

7 of 8
resident evil - फोटो : social media
14 जुलाई
हॉलीवुड की शानदार फिल्म 'रेजिडेंट ईविल' अब वेब सीरीज की रुप में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। यह सीरीज 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
जितेंद्र कुमार - फोटो : social media
15 जुलाई
ओटीटी के जीतू भइया यानी जीतेंद्र कुमार भी अपनी नई वेब सीरीज इसी महीने ला रहे हैं। उनकी अपकमिंग सीरीज का नाम 'जादूगर' है और इस सीरीज में वह एक जादूगर के किरदार में दिखाई देंगे।इस सीरीज में जींतेद्र के साथ आरुषि शर्मा और जावेद जाफरी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें