फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Dhar: आदित्य धर बनाएंगे नई एक्शन थ्रिलर फिल्म, किस हीरो से मिलाया है हाथ, जानें यहां

Mon, 04 Mar 2024 02:55 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कहा जा रहा है कि आदित्य की इस फिल्म में रणवीर एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में चर्चा करने के लिए रणवीर और आदित्य की चार-पांच बार मुलाकात भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
aditya dhar, ranveer singh - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘उड़ीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर कुछ खास बनाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में उनकी पहली चाॅइस कोई एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने की है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म के लिए उन्हें हीरो मिल गया है। अब देखना यह बाकी  है कि इस हीरो के साथ मिलकर आदित्य की फिल्म दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आती है। जानने के लिए यह रिपोर्ट पढ़ें। 
विज्ञापन


रणवीर दिखेंगे नए अवतार में 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आदित्य धर की इस एक्शन थ्रिलर में रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाने वाले हैं। इसे लेकर आदित्य और रणवीर के बीच बातचीत चल रही है। इस फिल्म की पृष्ठभूमि भारतीय खुफिया एजेंसियों पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर का एकदम अलग अवतार नजर आएगा। इस फिल्म पर साथ काम करने के सिलसिले में रणवीर और आदित्य की चार-पांच बार मुलाकात भी हो चुकी है। ये मुलाकातें पिछले 3 हफ्तों में हुई हैं। बस फिल्म साइन करने को लेकर कागजी कार्रवाई की जानी बाकी है।

यह भी पढ़ें:   इन खास पलों से सजा अनंत-राधिका का प्री वेडिंग
विज्ञापन



रणवीर को पसंद आई स्क्रिप्ट
ऐसा लगता है कि रणवीर भी पिछले कई दिनों से एक अच्छी फिल्म हाथ लगने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जब यह प्रस्ताव उन्हें मिला, तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया। रिपोर्ट्स की मानें, तो आदित्य के कहने पर उन्होंने एक बार में हां कह दिया। पहली मीटिंग में आदित्य ने उन्हें फिल्म की सारी कहानी बता दी थी, जिसे सुनकर रणवीर को यह बहुत पसंद आई। रणवीर ने तो अपनी टीम को आदित्य की इस फिल्म के लिए अपनी तारीखें बुक करने को भी कह दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  कब रिलीज होगी 'पंचायत 3'? सचिव जी ने दिया जवाब


आगे खिसकेंगी रणवीर की दूसरी फिल्में!
रणवीर आदित्य की इस फिल्म पर आगामी मई से काम शुरू कर पाएंगे। ऐसे में रणवीर की फिल्म ‘डाॅन 3’ की शूटिंग आगे खिसक सकती है। ऐसा हुआ, तो वह इसे अगस्त 2024 तक ही शुरू कर पाएंगे। इसके बाद अगले साल वह 'शक्तिमान' की शूटिंग भी शुरू करेंगे। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की पिछली फिल्म 'राॅकी और रानी की प्रेम कहानी' थी, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही 'सिंघम अगेन' है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें