रोडीज फेम रणविजय सिंह और पत्नी प्रियंका ने हाल हाल ही एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। रणविजय सिंह की वाइफ प्रियंका ने 12 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था और तब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की थी। अब रणविजय सिंह की वाइफ ने बेटे का नाम एलान किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणविजय और बेटी कायनात के साथ एक तस्वीर साझा की। रणविजय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटी कायनात और बेटे को गले लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणविजय ने कैप्शन में लिखा, 'कायनात और जहान मेरा ब्रम्हांड और मेरी दुनिया। मेरी कायनात और मेरा जहान। सतनाम वाहेगुरु।' रणविजय की बेटी का नाम तो कायनात है और अब उन्होंने बेटे का नाम जहान रखा है।