हाल ही में, रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि अनिल कपूर ने फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाने की इच्छा तब व्यक्त की थी, जब अभिनेता ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया'से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स-ऑफिस पर अपनी सफलता के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन फिल्म ने हिंसा का महिमामंडन करने के लिए कुछ विवाद भी पैदा किए थे। फिल्म में अनिल कपूर और रणबीर कपूर की पिता-पुत्र की जोड़ी ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी थी। अब हाल ही में, रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि अनिल कपूर ने फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाने की इच्छा तब व्यक्त की थी, जब अभिनेता ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया'से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
सांवरिया से रणबीर के पिता की भूमिका निभाने का अरमान लिए बैठे थे अनिल कपूर
हाल ही में, एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ''जब मैं और सोनम सांवरिया कर रहे थे। मैं रिहर्सल के लिए अक्सर सोनम के घर जाता था और हम रोशन तनेजा के साथ काम कर रहे थे। उस समय अनिल सर ने मुझसे कहा था, 'मैं कभी भी पिता का किरदार नहीं निभाता, लेकिन मैं तुम्हारे पिता का किरदार निभाऊंगा।' मुझे याद है जब वह 'दिल धड़कने दो' कर रहे थे तो वह मुझसे बहुत बातें करते थे।'
रणबीर के कारण फिल्म करने को तैयार हुए अभिनेता
उसी बातचीत में, अनिल कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में एक पिता की भूमिका निभाने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताई। उन्होंने खुलासा किया कि वह फिल्म के लिए इसलिए सहमत हुए क्योंकि पहले रणबीर उनके बेटे की भूमिका निभाने के लिए तैयार थे। हालांकि, यह भूमिका बाद में रणवीर सिंह को मिली। अनिल कपूर ने कहा, "जब मैंने फिल्म (दिल धड़कने दो) के लिए हां कहा, तो आप इसे कर रहे थे।"
विज्ञापन
अभिनेता ने साझा किया अनुभव
रणबीर ने आगे कहा, "वह इस दुविधा में रहते थे कि 'मुझे यह करना चाहिए या नहीं?' मुझे याद है जब प्रोमो आया था तो 90 प्रतिशत दर्शक ऐसे थे, जिन्होंने कहा था कि वह पिता की तरह नहीं दिखते, वह बड़े भाई की तरह दिखते हैं।' ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने खुद को वैसा ही रखा है।”