फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: 'इंडियन आइडल' शो में भावुक हुए रणबीर कपूर, महेश भट्ट ने अपने दामाद के लिए कही यह बात

Sun, 26 Nov 2023 11:01 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणबीर कपूर, महेश भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता पहली बार साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में 'एनिमल' की टीम फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'इंडियन आइडल' के शो में पहुंची। शो में महेश भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए एक वीडियो संदेश भेजा, जिसे देख अभिनेता भावुक हो गए।
विज्ञापन


निर्माता बोले- 'मुझे मेरे दामाद पर गर्व है' 
वीडियो संदेश की बात करें तो मशहूर निर्माता कहते हैं कि रणबीर कपूर दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। महेश भट्ट ने कहा, 'आलिया रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक मानती हैं, लेकिन मेरा मानना है कि रणबीर दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। जब वे अपनी बेटी राहा को देखते है, तो काश आप उस समय उनकी आंखें देख पाते।' निर्माता ने आगे बताया कि अभिनेता की मां नीतू कपूर कहती हैं, 'ऐसा प्यार तो मां करती है अपने बच्चों से, जिस तरह रणबीर अपनी बेटी राहा से करते हैं।' महेश भट्ट ने कहा, 'मुझे गर्व है कि मेरे पास रणबीर जैसे दामाद हैं।'

यह भी पढ़ें: Kerala Concert: 'दिल टूटा, मैं भी टूट गई', टेक-फेस्ट में हुईं मौतों पर निकिता गांधी ने जाहिर किया दर्द
विज्ञापन


रणबीर ने वीडियो देखकर कही यह बात 
महेश भट्ट का वीडियो देख कर रणबीर कपूर ने कहा, 'उनकी बातों से में इमोशनल हो गया हूं। उन्होंने मुझसे सामने से कभी ऐसी बातें नहीं कही हैं। मैं इसके लिए इंडियन आइडल को धन्यवाद कहना चाहता हूं।'  
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'एनिमल' फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रश्मिका और रणबीर पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देगें। वहीं, अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाएंगे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से टकराएगी।

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- 'उनके साथ काम करना किसी सपने कम नहीं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें