फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, वायरल वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने लगा दी अभिनेता की क्लास

Wed, 08 Nov 2023 10:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता पैपराजी पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी इस इमेज से निकलने की कोशिशों में लगे हैं। यह अभिनेता द्वारा बैक टू बैक साइन की गई फिल्मों को देखने से पता लगता है। जहां आखिरी बार रणबीर 'शमशेरा' में नजर आए थे, वहीं इन दिनों वह अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'एनिमल' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर अपने एक वायरल होते वीडियो के चलते लाइमलाइट में आ गए हैं। इस वीडियो में अभिनेता का पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहा है, जो सभी को चौंका रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...

विज्ञापन

पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता पैपराजी पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर अपनी कार की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं इतने में ही पैपराजी उनसे पोज देने के लिए कहते हैं। एक फोटोग्राफर ने कहा, 'आरके रुको ना भाई।' रणबीर ने गुस्से में उसे जवाब देते हुए कहा, 'क्या करूं भाई? क्या करूं?' इसके बाद वह अपनी कार की ओर चले गए और कोई जवाब नहीं दिया। पैपराजी रणबीर को दिवाली की बधाई भी देते नजर आए, लेकिन अभिनेता ने उसका भी कोई जवाब नहीं दिया।
Pankaj Tripathi: जल्द बड़ी घोषणा करेंगे पंकज त्रिपाठी! इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस से किया वादा लेकिन..
विज्ञापन


नेटिजन्स का रणबीर पर फूटा गुस्सा
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर किए गए कमेंट्स को देखकर लग रहा है कि नेटिजन्स इसे देखकर काफी निराश हैं। रणबीर कपूर को उनके इस बर्ताव के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आरके ने बहुत गंदा व्यवहार किया।' दूसरे ने  कमेंट किया और उनसे पूछा, 'क्यों बेइज्जती करवाते हो?' वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए रणबीर को चिड़चिड़ा बताया।
विज्ञापन



'एनिमल' में गैंगस्टर बने नजर आएंगे रणबीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर एक्शन फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में रश्मिका मंदाना भी हैं। यह पहली बार है जब दोनों साथ काम करते नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा, 'एनिमल' में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता का किरदार निभा रहे हैं और बॉबी देओल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। 'एनिमल' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
VD 18: टाली गई वरुण धवन और एटली की 'वीडी 18' की रिलीज, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें