फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Naidu Season 2: फैंस के लिए खुशखबरी, राणा नायडू के सीजन 2 की शूटिंग होगी इस दिन शुरू

Thu, 07 Mar 2024 03:57 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गौरतलब है कि प्रीमियर के एक महीने बाद नेटफ्लिक्स ने घोषणा की थी कि इस वेब सीरीज का सीजन 2 भी जल्द आएगा।
विज्ञापन
rana naidu - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काफी दिनों से चर्चा थी कि राणा नायडू के सीजन 2 की शूटिंग कब से शुरू होगी। खबर है कि राणा नायडू सीजन 2 की शूटिंग आगामी 25 मार्च से शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि प्रीमियर के एक महीने बाद नेटफ्लिक्स ने घोषणा की थी कि इस वेब सीरीज का सीजन 2 भी जल्द आएगा।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी शूटिंग
राणा नायडू टॉलीवुड के अभिनेता वेंकटेश की पहली ओटीटी सीरीज है। खास बात यह है कि इस सीरीज में उनके भतीजे राणा दग्गुबाती भी शामिल होंगे। जब नेटफ्लिक्स पर पहला सीजन रिलीज हुआ था, तो दर्शकों में इसके प्रति बहुत उत्साह था। इसे फैंस ने पॉजिटिव रिव्यूज दिए थे। वहीं, इसका प्रीमियर होने के एक महीने बाद, नेटफ्लिक्स ने इस बारे में औपचारिक घोषणा की थी। आधिकारिक तौर पर कहा गया कि वेब सीरीज का सीजन 2 जल्द ही आ रहा है। अब, खबर आई है कि इसकी शूटिंग शुरू होने को लेकर, जिसमें कहा गया है कि राणा नायडू सीजन 2 की शूटिंग 25 मार्च, 2024 से शुरू की जाएगी। इस बारे में भी जल्द ही आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:  Chandan Roy Sanyal: गुरु की शरण में पहुचे चंदन रॉय सान्याल, साझा की दिल छू लेने वाली कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने के साथ नए चेहरे भी
इस शो को सुपर्ण वर्मा और करण अंशुमान द्वारा निर्देशित किया गया है। शो में जहां कुछ पुराने किरदार दोबारा नजर आएंगे, वहीं नए चेहरे भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि राणा नायडू मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज रे डोनोवन का भारतीय रूपांतरण है। अमेरिकी टीवी सीरीज को तो काफी पसंद किया ही गया था, अब इसके भारतीय रूपांतरण को भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। जल्द ही अब सीजन 2 की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। शोमेकर्स पहले सीजन की तरह ही इसे भी खास बनाने की पूरी योजना बना रहे हैं। छोटी सी छोटी बारिकियों पर भी गौर किया जा रहा है। तो उम्मीद है कि आपको भी नए सीजन का इंतजार होगा। ऐसे में राणा नायडू सीजन2 पर नई जानकारी मिलते ही हम आपसे जल्द शेयर करेंगे।

यह भी पढ़ें:  अधेड़ उम्र में पिता बने ये सितारे, मिला संतान का सुख
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें