अभिनेत्री राखी सावंत को सेशंस कोर्ट की तरफ से आज अंतरिम सुरक्षा दी गई है। अभिनेत्री को यह सुरक्षा उस एफआईआर के खिलाफ दी गई है, जो उनके पति आदिल दुर्रानी की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने दर्ज की। बता दें कि आदिल ने आरोप लगाया कि राखी ने कथित तौर पर उनके निजी वीडियो मीडिया को दिखाए। राखी के वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने ये जानकारी दी है।
आदिल ने लगाए राखी पर आरोप
राखी सावंत की शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर चुकी है। लंबे वक्त से राखी और उनके पति आदिल का विवाद कोर्ट में चल रहा है। राखी सावंत ने आदिल पर मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद आदिल को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। हालांकि, फिलहाल वे बाहर आ चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने भी राखी पर कई आरोप लगाए।
अगस्त में रिहा हुए आदिल
बता दें अगस्त में जेल से रिहा होते ही आदिल ने राखी सावंत पर कई संगीन आरोप लगाए। आदिल ने बाकायद प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की थी। आदिल ने अभिनेत्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि राखी ने उनका बहुत शोषण किया। इतना ही नहीं आदिल ने राखी पर अपना न्यूड वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया है। आदिल का कहना है कि उन्हें ड्रग्स दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राखी सावंत अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों को लूटती थीं!
Orhan Awatramani: क्या सच में सितारों के साथ सेल्फी लेने के लाखों वसूलते हैं ओरी? खुद उठाया सच्चाई से पर्दा
2022 में हुई थी शादी?
आदिल दुर्रानी का राखी पर आरोप है कि राखी ने उनके निजी वीडियो मीडिया के सामने दिखाए। इस मामले में अंबोली पुलिस ने राखी सावंत पर शिकायत दर्ज की। राखी पर हुई इस एफआईआर के खिलाफ सेशंस कोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी और आदिल की शादी जुलाई 2022 में हुई।
Rakhi Sawant: राखी को मिली अंतरिम सुरक्षा, पति आदिल की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ सेशंस कोर्ट ने दी राहत