फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी की शानदार पहल, बुजर्गों के लिए रखेंगे फिल्म 'डंकी' की विशेष स्क्रीनिंग

Tue, 16 Jan 2024 10:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान के अलावा बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
डंकी का पोस्टर, राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते वर्ष रिलीज हुई राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। हालांकि, 'डंकी' ने वैसी सफलता तो हासिल नहीं की, जैसी उनकी पिछली ही साल रिलीज हुई दो फिल्मों- पठान और जवान ने की। लेकिन, फिल्म ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ ली हैं। अब खबर है कि राजकुमार हिरानी अपनी इस फिल्म की स्क्रीनिंग खासतौर से बुजुर्गों के लिए रखने वाले हैं।

विज्ञापन


इस संगठन के साथ करेंगे स्क्रीनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी फिल्म 'डंकी' को मिल रही तारीफों को देखते हुए राजुकमार हिरानी, टाटा गुडफेलो संगठन के सहयोग से खासतौर से बुजुर्गों के लिए फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग की योजना बना रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्ग पीढ़ी को खुशी देना है, जिससे उन्हें बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का मौका मिले और उनका भी मनोरंजन हो सके।
TV: बिग बॉस में आने के बाद टीवी की संस्कारी बहुएं बनीं ग्लैमरस, लिस्ट में अंकिता का नाम भी शामिल
विज्ञापन


किंग खान के अलावा ये सितारे आए नजर
फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान के अलावा बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को अभिजीत जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लन ने लिखा है। फिल्म बीते वर्ष 21 दिसंबर को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला प्रभास की 'सलार' से रहा, जो 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरी।
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने कियारा के माता-पिता के साथ मनाया जन्मदिन, सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने

बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है प्रदर्शन
'डंकी' के जरिए शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने पहली बार साथ में काम किया है। फिल्म 'डंकी' के कलेक्शन की बात करें तो 'डंकी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 224.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, हालांकि, अब 'सलार', 'मेरी क्रिसमस', 'हनुमान' और 'गुंटूर कारम' जैसी फिल्मों के बीच इसकी कमाई बिल्कुल गिर चुकी है। 
Latest Box Office Report: 'गुंटूर कारम' का दिखा करिश्मा, हनुमान के आगे नतमस्तक हुई मेरी क्रिसमस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें