फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार, इस अभिनेता संग जल्द करेंगे अगले प्रोजेक्ट का एलान

Sat, 28 Oct 2023 01:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। निर्देशक के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
 
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मूवी को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। हिरानी ने इंडस्ट्री को तमाम बेहतरीन फिल्में दी हैं। वहीं, अब निर्देशक को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। राजकुमार हिरानी अपने ओटीटी डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं निर्देशक के पहले ओटीटी प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विक्रांत मैसी होंगे लीड स्टार 

नवीनतम रिपोर्टों से पता चलता है कि फिल्म निर्माता एक अनाम परियोजना पर काम कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में होंगे। हालांकि, वह इस प्रोजेक्ट का निर्देशन नहीं करेंगे, बस इसका निर्माण करेंगे और संभवतः अपना रचनात्मक इनपुट देंगे। तैयारियां जोरों पर हैं और कलाकारों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिरानी एक वर्ष से अधिक समय से ओटीटी क्षेत्र में आना चाहते थे और सही स्क्रिप्ट के आने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


Tiger-Disha: ब्रेकअप के बाद फिर पर्दे पर साथ आएगी टाइगर-दिशा की जोड़ी, जगन शक्ति की इस फिल्म में आएंगे नजर

'डंकी' की रिलीज पर काम जारी

राजकुमार हिरानी इसके साथ-साथ अपनी फिल्म 'डंकी' की रिलीज पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, बोमन ईरानी, विक्की कौशल और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। चर्चा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की हैट्रिक बनाएगी। किंग खान के नाम इस वर्ष पहले से ही दो 1000 करोड़ी फिल्में हैं। ऐसे में डंकी के जरिए इन दोनों के रिकॉर्ड को ब्रेक करने का कयास लगाया जा रहा है।

Bigg Boss 17: सना रईस के खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर, आर्यन खान से जुड़ा है मामला!

सालार से भिड़ेगी डंकी

राजकुमार हिरानी की कॉमेडी-ड्रामा भारत में 22 दिसंबर को रिलीज होगी। 'डंकी' जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के जरिए निर्मित है। 'डंकी' के साथ-साथ प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में 22 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें