फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुआ राजीव कपूर का पार्थिव शरीर, नम आंखों से कपूर परिवार ने कहा अलविदा

Tue, 09 Feb 2021 09:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजीव कपूर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। रणधीर कपूर छोटे भाई के अंतिम संस्कार में बिल्कुल टूटे नजर आए। कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस दुख से परिवार अभी बाहर भी निकल नही पाया था कि राजीव कपूर परिवार को सदमा देकर चले गए। रणबीर कपूर ने चाचा राजीव कपूर को कंधा दिया और पूरे परिवार ने राजीव कपूर को नम आंखों से विदाई दी। राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है। अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल जैसे कई सितारों ने राजीव कपूर के निधन पर दुख जताया। वहीं इस दुख की घड़ी में पूरा कपूर परिवार एक साथ खड़ा है। नीतू कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर की तस्वीरें भी सामने आईं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया जैसे सितारे कपूर बंगले पर पहुंचे थे। शाहरुख खान तस्वीर में हाथ जोड़े नजर आ रहे थे।

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे के अलावा आलिया भट्ट भी कपूर परिवार के घर पहुंची। आलिया दोस्तों के साथ मालदीव में थीं, लेकिन ये खबर पाते ही वो फौरन कपूर परिवार के बंगले पर पहुंच गई। आलिया ऋषि कपूर के निधन के वक्त भी कपूर परिवार के साथ मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए गायक और कंपोजर अनु मलिक भी पहुंचे। वहीं शोक प्रकट करने के लिए चंकी पांडे भी पहुंचे हैं। राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को पहले उनके घर पर रखा गया था जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम सितारे पहुंचे थे। अब राजीव हमेशा हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए, लेकिन अपने परिवार और फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें