हैरान कर देने वाला खुलासा
राज कुंद्रा ने इंटरव्यू में बताया कि कविता का उनकी बहन के पति वंश के साथ अफेयर था और राज की मां ने कई बार उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था। राज आगे कहते हैं, 'मेरा परिवार तो टूट ही चुका था लेकिन साथ में मेरी बहन का घर भी बर्बाद हो रहा था। दो परिवार बिखर रहे थे और उन्होंने (कविता) जरा भी नहीं सोचा, उल्टा शिल्पा को इसका जिम्मेदार ठहराया। शायद मेरे इस बयान के बाद शिल्पा मुझसे नाराज हो जाएं क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि यह सच सबके सामने आए लेकिन सच बहुत देर तक छुपता नहीं है।'
राज आगे कहते हैं, ‘मेरा परिवार मेरे लिए सब कुछ है और वो परिवार के सभी सदस्यों से लड़ती थीं। हम (मां, पापा, बहन और उनका पति, मैं और कविता) साथ रहते थे क्योंकि तभी भारत से यूके में सेटल हुए थे। इस दौरान कविता और मेरे बहनोई के बीच काफी नजदीकियां आ गई थीं और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती थीं। खासतौर पर जब मैं बिजनेस ट्रिप की वजह से बाहर रहता था तो दोनों को साथ में और ज्यादा समय मिल जाता था। परिवार के कई लोगों ने यहां तक कि मेरे ड्राइवर ने भी बताया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है लेकिन मैं किसी भी बात पर ध्यान नहीं देता था। मैं पूरी कोशिश करता था कि दोनों परिवार खुश रहे।’
राज ने आगे बताया, 'कविता और अपने पति के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखकर मेरी बहन को अच्छा नहीं लगता था और उन्होंने भारत वापस जाने का फैसला लिया। वह सोचती थीं कि वहां जाकर सब सही हो जाएगा लेकिन तभी भी चीजें ठीक नहीं हुईं। कविता और मेरे पूर्व बहनोई के बीच लंबी बातें होनी शुरू हो गई थी और कविता अपना ज्यादा से ज्यादा समय बाथरूम में बिताती थीं।
बाथरूम से मिला था सीक्रेट मोबाइल फोन
राज कहते हैं, 'बाद में मुझे बाथरूम से एक सीक्रेट मोबाइल फोन मिला जो कविता का था। फोन से कई ऐसे मैसेज मिले जो उसने मेरी बहन के पति को किए थे। बस उसी दिन मेरा दिल टूट गया था और मैं बहुत रोया था। मैं यही सोच रहा था कि मैंने ऐसा क्या किया जो मेरे साथ यह सब हुआ। मैंने अपनी प्रेग्नेंट बहन को बताया कि वो नंबर कविता का है और मैं उसे अब उसके घर छोड़कर आ जाऊंगा और यहीं सब खत्म कर दूंगा। मेरी बहन प्रेग्नेंट थी और इस खबर को सुनकर उसका भी दिल टूट गया था।’
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कविता ने उठाया था मौके का फायदा
राज आगे कहते हैं, 'जब मैं कविता से और मेरी बहन अपने पति से अलग हो गए तो हमारे तलाक की बात शुरू हो गई थी। हालांकि तलाक के समय कविता ने ज्यादा मांग नहीं की थी क्योंकि वह जानती थीं कि उनकी गलती है। लेकिन बाद में उन्हें जैसे ही पता चला कि शिल्पा और मैं साथ में हैं तो उन्होंने अपनी डिमांड बढ़ानी शुरू कर दा। इसके साथ ही शिल्पा को 'होम ब्रेकर' भी कहना शुरू कर दिया। मैं पहले ही यह बात सामने लाना चाहता था लेकिन शिल्पा ने मुझे ऐसा करने से रोक दिया।'
शिल्पा शेट्टी से हुई शादी
राज और कविता ने 2003 में शादी की थी और 2006 में उनका तलाक हो गया। उसके बाद वह शिल्पा से मिले और साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं - वियान और समीशा। बता दें कि शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिये मां बनी थीं।