हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के बाद कुछ वक्त के लिए शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन बाद वह फिर से पहले की तरह सक्रिय हो गईं थीं। उन्होंने पति की गिरफ्तारी पर कहा था कि उन्हें जांच एजेंसी और न्यायपालिक पर पूरा भरोसा है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले के बाद से अब तक शिल्पा और राज कुंद्रा ने कोई सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। शिल्पा ने करवा चौथ के अवसर पर अपनी मां और बच्चों के साथ अलीबाग की यात्रा की थी, लेकिन राज उसमें शामिल नहीं हुए थे।
राज कुंद्रा को 50000 हजार के मुचकले के साथ जमानत मिली थई। उनके जेल में रहने के दौरान शिल्पा शेट्टी कुंद्रा काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। वह सोशल मीडिया पर लगातार किसी न किसी किताब का विचार साझा करती थीं। पति राज कुंद्रा के घर आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट साझा किया था। यह एक छोटा सा वीडियो था। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी खुश नजर नजर आ रही थीं।