बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्प इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। मालूम हो कि व्यवसायी राज कुंद्रा ने मुंबई पुलिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थोर्प की याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया है।
बता दें कि कोर्ट ने जमानत पर गुरुवार को राज कुंद्रा और रायन थोर्प के वकीलों की दलीलें सुनीं। राज कुंद्रा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि राज ने सीआरपीसी की धारा 41 (ए) पर साइन करने से मना कर दिया था, इसलिए उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।
बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और करीब 70 अश्लील वीडियोज भी मिले। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है।
अभिनेत्री जोया राठौड़ ने ओटीटी पर रिलीज होने वाली अश्लील फिल्मों से जुड़े गंदे व्यापार के बारे में खुलकर बात की। जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है कि वह जिस इंडस्ट्री का हिस्सा है, उसी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।