फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले आमिर और किरण, इस बात पर हुई खास चर्चा

Sat, 31 Jul 2021 08:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले आमिर और किरण 
  • जम्मू-कश्मी की नई फिल्म नीति पर की चर्चा
  • फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त हैं आमिर खान
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल संग आमिर और किरण - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। पत्नी किरण राव से तलाक और फिर कारगिल में फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर लगातार सुर्खिया बटोर रहे हैं। अब हाल ही में जम्मू कश्मी के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आमिर खान और प्रोड्यूसर निर्देशक किरण राव से राज भवन में मुलाकात की। मनोज सिन्हा ने आमिर खान और किरण राव संग जम्म-कश्मीर की नई फिल्म नीति पर चर्चा की जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। साथ ही बॉलीवुड में जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती का बखान करने और फिल्म शूटिंग के लिए इसे पसंदीदा जगह बनाने पर भी बातचीत की गई।

विज्ञापन


 

बता दें कि आमिर और किरण फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कारगिल में फिल्म की शूटिंग करने के बाद आमिर और किरण श्रीनगर के प्रसिद्ध अमर सिंह कॉलेज पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म की क्रू भी मौजूद थी। जानकारी के अनुसार आमिर और उनके क्रू ने कॉलेज परिसर और ग्राउंड में काफी समय बिताया। आमिर ने वहां फिल्म की शूटिंग भी शुरू की।

आमिर और किरण ने कहा कि कारगिल में शूटिंग के दौरान मिले सहयोग से वे बेहद प्रभावित हुए। कोविड प्रोटोकॉल में 500 लोगों का रोज टेस्ट होता था। बुखार की जांच होती। प्रशासन और चिकित्सा टीम ने जो एहतियात बरते, उसी वजह से कारगिल में संक्रमण बहुत कम है। बता दें कि फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान और नागा चैतन्य भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें