अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा के मामले में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। पॉर्नोग्राफी केस में पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने भी कई खुलासे किए थे, जिसके बाद शर्लिन चोपड़ा को भी इस केस में पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। लेकिन अब इस मामले में कोर्ट ने पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा दोनों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। दरअसल उन्हें मंगलवार को यानी कि आज क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल के सामने पेश होना था। लेकिन इस बीच अब हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।
20 सितंबर तक नहीं होगी शर्लिन और पूनम से पूछताछ
बॉम्बे हाईकोर्ट के इस मामले में 20 सितंबर तक शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ मुंबई पुलिस को कोई भी सख्त कार्यवाही न करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बता दें कि इस मामले में शर्लिन चोपड़ा ने पहले ही सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका डाल दी थी। उन्हें इस मामले में अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। लेकिन अब कोर्ट के इस फैसले के बाद इन दोनों ने एक राहत की सांस ली।