शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
पति पत्नी में जमकर हुई बहसबाजी
शुक्रवार को जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा और राज के जुहू वाले घर पर छापा मारा, वहां पुलिस राज को भी अपने साथ लेकर गई थीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी और उनके पति में खूब बहसबाजी हुई। पुलिस ने वहां शिल्पा से भी लंबे समय तक पूछताछ की। अभिनेत्री ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि उन्हें हॉटशॉट एप के बारे में कुछ पता है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद शिल्पा घबरा गई थीं।