फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajini Shinde Ka Viral Video: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई राधिका की फिल्म, जरूरी संदेश देती है 'सजनी' की कहानी

Fri, 22 Dec 2023 10:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'एक वायरल वीडियो। कई सवाल। सजिनी शिंदे का कहीं पता नहीं है। क्या जो नजर आता है उससे कहीं ज्यादा कुछ है? यह थ्रिलर फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो केवल नेटफ्लिक्स पर है। 
विज्ञापन
सजनी शिंदे का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री राधिका मदान की फिल्म 'सजनी शिंदे की वायरल वीडियो' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म 27 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। तो अब फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि फिल्म 'सजनी शिंदे की वायरल वीडियो' बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखाने के बाद आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

निम्रत कौर और राधिका मदान अभिनीत सस्पेंस थ्रिलर सजनी शिंदे का वायरल वीडियो इस महीने से एक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। रिलीज के दो महीने बाद आज शुक्रवार, 22 दिसंबर को यह फिल्म लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी आ गई है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया हैंडल इंंस्टाग्राम के जरिए दर्शकों को इसकी जानकारी दी है।   

हिना-मौनी की बोल्ड अदाओं ने खींचा फैंस का ध्यान

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'एक वायरल वीडियो। कई सवाल। सजिनी शिंदे का कहीं पता नहीं है। क्या जो नजर आता है उससे कहीं ज्यादा कुछ है? यह थ्रिलर फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो केवल नेटफ्लिक्स पर है। सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो में निम्रत कौर और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें मैंने प्यार किया अभिनेत्री भाग्यश्री, प्रसिद्ध मराठी अभिनेता सुबोध भावे, रश्मी अगड़ेकर, चिन्मय मंडलेकर और सुमीत व्यास भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन



महत्वपूर्ण संदेश देती है फिल्म की कहानी

फिल्म 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' की कहानी हाई स्कूल टीचर सजनी शिंदे की है। सिंगापुर में अपनी ही जन्मदिन पार्टी पर वह खुशियां मना रही होती है और उसकी सहेली उसका वीडियो बना लेती है। वीडियो वायरल होता है तो उसके चरित्र का सत्यापन करने की एक अंधी होड़ शुरू हो जाती है। बात स्कूल प्रबंधन तक पहुंचती है। प्रधानाध्यापक महिला है लेकिन एक सहकर्मी महिला की भावनाओं की बजाय उन्हें स्कूल की प्रतिष्ठा का ख्याल रखना है। मामला यहां तक बिगड़ता है कि एक दिन सजनी शिंदे लापता हो जाती है। यह फिल्म एक महत्वपूर्ण संदेश देती है, जो ध्यान देने योग्य है।  

Jacqueline Sukesh: सुकेश चंद्रशेखर ने खाई जैकलीन को बेनकाब करने की कसम, अनदेखे सबूतों को जल्द करेगा उजागर!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें