कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पुनीत का निधन आर्ट अटैक की वजह से हुआ। शुक्रवार के दिन अभिनेता को सीने में दर्द की परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर पुनीत ने अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेता के निधन के बाद फैंस में शोक की लहर दोड़ पड़ी है। ऐसे में हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए बेताब है। अभिनेता के पार्थिव शरीर को बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है, जहां पर फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंच चुके हैं।
पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का अंतिम संस्कार उनकी बेटी के लौटने के बाद ही किया जाएगा। बंगलूरू के सीपी कमल पंत के मुताबिक, अभिनेता का अंतिम संस्कार कब किया आएगा, ये उनका परिवार तय करेगा।