फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन की मां का हुआ निधन, सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

Sun, 10 Oct 2021 01:24 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
नितिन मनमोहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। दिवंगत अभिनेता मनमोहन की पत्नी और प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन की मां कांता मनमोहन का निधन हो गया। कांता मनमोहन ने 9 अक्तूबर की शाम को मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली, जिसके बाद नितिन मनमोहन के परिवार में गम छा गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नितिन मनमोहन की मां का अंतिम संस्कार 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट में किया जाएगा, जहां पर नितिन के साथ उनके करीबी लोग उनकी मां को अंतिम विदाई देते नजर आएंगे।

बता दें कि, कांता मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन की पत्नी थीं। मनमोहन ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'शहीद', 'मोहब्बत जिंदगी है' जैसी फिल्में शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे नितिन फिल्मी दुनिया के मशहूर प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने 'बोल राधा बोल', 'लाडला', 'दीवानगी', 'भूत' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें