आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने फैंस के दिलों के तार छेड़ दिए थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और इसमें पूजा बने आयुष्मान खुराना फैंस के दिलों पर छा गए। साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब फैंस को 'ड्रीम गर्ल 2' के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। तो बस अब समझिए कि दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो गया है। 'ड्रीम गर्ल 2' की ओटीटी पर रिलीज हो गई है। यानी अब आप घर बैठे 100 करोड़ी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को घर बैठे देख सकते है।