फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: 'देसी गर्ल' ने बहन मन्नारा को BB17 में किया सपोर्ट, जानिए दोनों के बीच का कनेक्शन

Fri, 20 Oct 2023 11:15 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब, जब उनकी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में 'बिग बॉस 17' में एंट्री की है, तो प्रियंका ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा के साथ एक बड़ी पुरानी तस्वीर डाली। तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की मिस वर्ल्ड 2000 कॉम्पटिशन की है और उनके साथ काफी यंग मन्नारा खड़ी होकर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस अनदेखी तस्वीर में उनके साथ मनारा चोपड़ा भी हैं। फोटो में मनारा की एज काफी कम लग रही है। बालों में हेयर बैंड लगाए और गले में चोकर पहने मनारा बचपन में बेहद ही क्यूट लग रही हैं।

मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फोटो को शेयर करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने मनारा के लिए एक खास मैसेज लिखते हुए उन्हें उनके इस नए सफर के लिए बधाई भी दी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "थ्रोबैक फोटो विद मनारा चोपड़ा, गुड लक लिटिल वन"।

विज्ञापन

मन्नारा, चोपड़ा प्रियंका की चचेरी बहन हैं। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका के पिता की बहन हैं। मन्नारा 2018 में जोधपुर में प्रियंका और निक जोनस की शादी में शामिल हुई थीं। उन्होंने खासतौर पर साउथ फिल्मों में काम किया है। वहीं, मनारा चोपड़ा के बिग बॉस 17 के सफर की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। फैंस ने पहले हफ्ते उन्हें सुरक्षित करने के लिए भर भरकर वोट्स दिए।

यह भी पढ़ें: बहुत ज्यादा फिल्में करने के मूड में नहीं शिल्पा, सिनेमा से दूरी की अभिनेत्री ने बताई यह वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें