ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी देसी गर्ल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं, जिसमें अभिनेत्री ने हुस्न की मल्लिका बन फैंस का दिल जीता। वहीं, अभिनेत्री ने मामी फेस्टिवल के दौरान भूमि पेडनेकर के साथ बातचीत में अपने शुरुआती फिल्मी करियर को लेकर बात की है।
नहीं सोचा था इतनी बड़ी अभिनेत्री बन जाउंगी
भूमि पेडनेकर संग बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि भले ही शुरूआती दिनों में बॉलीवुड को अपना आइडल नहीं माना, लेकिन वह कभी भी खुद के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं कि वह एक दिन ग्लोबल आइकन बन दुनिया के लिए मिशाल पेश करेंगी। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं उड़ते बालों और साड़ियों के साथ रोमांस करते हुए बड़ी नहीं हुई हूं। मुझे फिल्में पसंद हैं लेकिन मेरे पिता संगीत के प्रशंसक थे इसलिए मैं लता मंगेशकर, बीटल्स से लेकर साहिर लुधियानवी की कविता सुनते हुए बड़ी हुई हूं।'
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के डीपफेक पर वीडियो की असली लड़की ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत परेशान हूं
स्विट्जरलैंड में साड़ी पहन की शूटिंग
स्विट्जरलैंड में शिफॉन की साड़ी पहन शूटिंग करने वाले किस्से को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मैं सोचती थी कि यह सब वास्तविक नहीं है। जैसे श्रीदेवी करती है, तुम थोड़ी ना कर सकती हो। उस दिन को मैं कभी नहीं भूल सकती, जब मैंने पहली बार काम शुरू किया।' अभिनेत्री ने स्विट्जरलैंड में शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा कर कहा, 'मैं एक हरे रंग की शिफॉन साड़ी में थी और मेरे सह कलाकार ने सर्दी के कपड़े पहने हुए थे। क्लोज-अप के लिए मैं गर्म पानी की बाल्टी में खड़ी थी। कंपकपातें हुए मैं डायलॉग बोल रही थीं। इसके ऊपर हेलीकॉप्टर से शॉट ले लिया जा रहा था। बर्फ में साड़ी पहने शूटिंग करना और दांत बजाते हुए डायलॉग बोलना उस दिन को मैंं कभी नहीं भूल सकती।'
इस फिल्म में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार बॉलीवुड में 2019 की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में और बाद में नेटलीक्स पर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। अभिनेत्री फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित है। फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Darsheel Safary: आमिर खान से मदद नहीं लेना चाहते दर्शील सफारी, अभिनेता ने खुद बताई वजह