फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविल इज बैक: अभिनेता प्रकाश राज की हुई सफल सर्जरी, अस्पताल से साझा की तस्वीर

Thu, 12 Aug 2021 09:14 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए। इस एक्सीडेंट में उनके हाथ में एक फ्रैक्चर हो गया है। जिसके बाद वह सर्जरी के लिए हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में गए थे। अब हाल ही में प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके हाथ की सर्जरी सफल रही है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'डेविल इज बैक...सफल सर्जरी...धन्यवाद प्रिय मित्र डॉ गुरुवा रेड्डी। और आप सभी को आपके प्यार और प्रार्थना के लिए धन्यवाद। जल्द ही एक्शन में वापसी होगी।'
 
 

प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में अभिनेता अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके कंधे पर पट्टी बंधी हुई है और हाथ में फ्रैक्चर वाला पट्टा चढ़ा हुआ है। प्रकाश फोटो में स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रकाश राज ने बताया था कि गिरने की वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया है और वे इसके इलाज के लिए अपने डॉक्टर दोस्त के पास हैदराबाद रवाना हुए। 

 
विज्ञापन

प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। फिर वो चाहे फिल्म 'वॉन्टेड' हो या 'सिंघम।' उन्हें विलेन के किरदार में काफी पसंद भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें