मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव और कारोबारी राज कुंद्रा के सहयोगी प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने राज कुंद्रा समेत चार लोगों के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फरार आरोपी यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव और कारोबारी राज कुंद्रा के सहयोगी प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने राज कुंद्रा समेत चार लोगों के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें राज कुंद्रा, रेयान थोर्प, यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव और प्रदीप बख्शी शामिल हैं।
बीते रोज ही राज कुंद्रा को जमानत मिली है। वे 19 जुलाई से ही हिरासत में थे। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि Porn फिल्मों को बनाने और उन्हें कुछ एप के जरिये पब्लिश करने में राज कुंद्रा शामिल थे। वे इस काम से लाखों करोड़ों की कमाई करते थे। इस एप का नाम हॉटशॉट्स एप (Hotshots app) है। जिसपर अश्लील सामग्री (porn films) पोस्ट की जाती थी। बकायदा इसके लिए व्हाटसप ग्रुप भी बनाया गया था, जिसमें हर दिन की कमाई और नुकसान का हिसाब रखा जाता था।