राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा ने जारी किया था बयान
शिल्पा शेट्टी इस केस को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि लोग उनके परिवार को लेकर कई सारी बातें बना रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। मामला अभी कोर्ट में है ऐसे में किसी को भी अपने निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए।
वॉट्सएप चैट से हुआ खुलासा
राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। पुलिस के मुताबिक राज इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।