फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'प्रायश्चित' करने के लिए पूनम गईं थी कुंभ

Thu, 17 Jan 2013 05:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम पांडेय अलग-अलग वजहों से हमेशा चर्चा में रहीं हैं। देश में जैसा माहौल होता है पूनम पांडेय उसी के अनुरूप खुद को चर्चाओं में लाने का काम करती हैं। क्रिकेट विश्वकप के दौरान पूनम पांडेय ने कहा था कि यदि इंडिया की टीम वर्ल्डकप जीत जाएगी तो वह मैदान में ही न्यूड हो जाएंगी। हालांकि वह मैच के दौरान नहीं दिखीं।
विज्ञापन

 
अब पूनम पांडेय अलग वजह से चर्चाओं में हैं। इन दिनों प्रयाग में महाकुंभ चल रहा है। महाकुंभ देश के साथ दुनिया की भी सुर्खियों में हैं। ऐसे में पूनम को लगा कि कुंभ में स्नान करना एक चर्चा का विषय बन सकता है। फिर क्या पूनम पांडेय पहुंच गईं कुंभ में डुबकी लगाने। दिलचस्प बात यह रही कि पूनम यहां शालीन पोशाक सलवार-शूट में दिखीं। इस सलवार शूट में पूनम पांडेय एक साधारण लड़की दिख रहीं थीँ। स्नान के दौरान उन्होंने थोड़ा पूजा पाठ भी किया। संगम में डुबकी लगाने के बाद पूनम पांडेय ने नागा साधुओं के आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

हालांकि वहां पूनम ने ऐसा कुछ नहीं किया कि कंट्रोवर्सी बन जाए। पूनम से नाराज रहने वाले लोग इसमें भी पूनम की खोट निकाल सकते हैं। कुछ तो यह कह रहे हैं कि पूनम गंगा में अपने पाप धोने गईं थीं। अब इसका जवाब पूनम शायद अपने अंदाज में ही दें। पूनम पांडेय के पहले शिल्पा शेट्टी भी महाकुंभ में डुबकी लगाने आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें