फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde: दुबई में पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी? अभिनेत्री की टीम ने बताई सच्चाई

Wed, 13 Dec 2023 03:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दुबई में अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को दुबई में तीखी बहस के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, अब उनकी टीम ने इसके पीछे की सच्चाई का भी खुलासा किया है। जानते हैं कि टीम ने क्या कहा है।
विज्ञापन
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में 'किसी का भाई किसी की जान' से पहचान बनाने वाली पूजा हेगड़े को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दुबई में अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को दुबई में तीखी बहस के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, अब उनकी टीम ने इसके पीछे की सच्चाई का भी खुलासा किया है। जानते हैं कि टीम ने क्या कहा है।
विज्ञापन


पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं,  लेकिन अब भारत लौट आई हैं। विरल भयानी ने इस खबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था, जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे थे। हालांकि, अब सभी फैंस के लिए राहत की खबर आई है।

Anurag Kashyap: 'फिल्म के लिए टिकट खरीदना और वोट देना एक समान है', अनुराग कश्यप ने कही ये बात
विज्ञापन


जानें क्या है सच्चाई
अभिनेत्री की टीम ने कहा, "हम नहीं जानते कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।" पूजा ने अभी तक इसे लेकर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है और इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बुधवार की सुबह पूजा को मुंबई से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिनेत्री बेज क्रॉप टॉप और मॉम जींस में अपने कैजुअल बेस्ट लुक में थी, उन्होंने धूप के चश्मे और डायर बॉक्स टोट के साथ अपना लुक पूरा किया था।
विज्ञापन


Suneil Shetty: सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, बोले- उनकी एक्शन फिल्मों से परिवार को हो जाता था सिरदर्द


इस फिल्म में आई थीं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें अभिनेत्री को आखिरी बार किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान की प्रेम कहानी में मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और विजेंदर सिंह भी सहायक भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें