फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

क्या पोर्न स्टार्स को रेप पर बोलने का हक नहीं?

Mon, 22 Apr 2013 11:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट कहती हैं कि बहुतों को लगता है कि महिलाओं की सुरक्षा के विषय में बात करने का उन्हें कोई हक नहीं है, क्योंकि वह पोर्न स्टार सनी लियोन को फिल्मों में लेकर आई हैं।


पूजा भट्ट ने कहा कि मुझे ही नहीं सनी लियोन सहित किसी भी पोर्न स्टार को किसी भी मुद्दे पर अपनी बात कहने का हक है।

सनी ने पूजा भट्ट की फिल्म `जिस्म 2` से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वह आगे भी कई फिल्में कर रही हैं।

राजधानी दिल्ली में पांच वर्षीय बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात से पूजा भट्ट काफी चिंतित हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, यह दुनिया मासूम बच्चों के लिए नहीं है। खास कर लड़कियों के लिए तो यह समाज बिल्कुल सही जगह नहीं है।

उन्होंने लिखा, हर बार जब मैं दुष्कर्म या यौन हिंसा के बारे में बात करती हूं, कुछ लोग मुझसे कहते हैं कि मैं एक पोर्न स्टार को फिल्मों में लेकर आई हूं इसलिए मुझे इन मुद्दों पर बात करने का हक नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, मैंने सिर्फ एक पोर्न स्टार को मुख्यधारा की फिल्मों में जगह दिलाई, उसे दूसरी अभिनेत्रियों के बराबर रखा।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें